कालीधर लापता 4 जुलाई 2025 को रिलीज हुई। ये फिल्म बड़े पर्दे पर नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म ज़ी5 पर रिलीज हुई है।मधुमिता सुंदररामन ने इस फिल्म का निर्देशन किया है और अभिषेक बच्चन के साथ दैविक बाघेला और मोहम्मद जीशान अयूब जैसे कलाकारों ने भी इसमें अहम् भूमिका निभाई है।
फिल्म की कहानी
कालीधर एक उम्रदराज आदमी है, जिसे अलजाइमर नाम की बीमारी हो गई। घरवाले उसका इलाज कराने की बजाय उसे हरिद्वार के कुंभ मेले में छोड़ आते हैं। किसी को उनपर शक न हो, इसलिए वे कुंभ के ही खोया-पाया विभाग में कालीधर की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करा देते हैं। कालीधर वहां से भागता है, जिसके जेब में ना पैसा है और ना ही उसके साथ कोई अपना। बीच रास्ते में मुलाक़ात अनाथ बच्चे बल्लू (दैविक बाघेला) से होती है और फिर उसकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल जाती है। खोया-पाया विभाग में सुबोध (जीशान अय्यूब) कालीधर को खोजने की मुहिम में जुट जाता है, क्योंकि उसे उसकी पत्नी बताती है कि यदि उसने किसी दाढ़ी वाले गुमशुदा पुरुष को खोज लिया, तो वरदान स्वरूप उन्हें संतान की प्राप्ति हो सकती है। कालीधर और बच्चे बल्लू की दोस्ती क्या गुल खिलाती है? क्या कालीधर वापस घर पहुँचता है? ये सब जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी..
अदाकारी
अभिषेक बच्चन ने कालीधर के रोल के साथ पूरा नया किया है, बल्लू के रोल में दैविक ने भी कोई कमी नहीं छोड़ी है। निम्रत कौर ने विशेष उपस्थिति में अपनी छाप छोड़ी है और सुबोध के रोल में जीशान अयूब जमे हैं। कुल मिलाकर सभी कलाकारों ने अच्छा अभिनय किया है। मधुमिता सुंदररामन ने बढ़िया निर्देशन किया है।