केदारनाथ से गुप्तकाशी आ रहा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त
चारधाम यात्रा चल रही है लेकिन उत्तराखंड में इस रविवार को एक हादसा हो गया है। गौरीकुंड क्षेत्र में केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी आ रहा हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। दर्दनाक हादसे में पायलट और 23 महीने के बच्चे समेत सात की मौत हो गई है। हादसे के बाद दो दिन तक हेली सेवा पर रोक लगा दी गई है।

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ-गौरीकुंड के बीच हुए हेलीकॉप्टर हादसे के बाद सीएम आवास से वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में राज्य के मुख्य सचिव, आपदा प्रबंधन सचिव, यूकाडा के सीईओ, गढ़वाल कमिश्नर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। दो दिन हेली सेवा के संचालन पर रोक लगा दी गई है।