परेश रावल ने निर्देशक प्रियदर्शन से मांगी माफ़ी, कर रहे हैं फिल्म में वापसी

कैसे हुई सुलह?
सूत्रों के मुताबिक अक्षय कुमार ने 30 मई को परेश रावल के जन्मदिवस के मौके पर उनको फोन किया और बधाई दी, साथ में ये भी कहा कि "फिल्म तो आती जाती रहेंगी लेकिन बरसो पुरानी हमारी दोस्ती पर कोई आंच नहीं आनी चाहिए"।
प्रियदर्शन के अनुसार
निर्देशक प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में बताया कि परेश रावल ने फिल्म छोड़ने को लेकर उनसे माफी मांगी। उन्होंने कहा, अक्षय और परेश दोनों ने मुझे कॉल कर कहा कि अब सब कुछ ठीक हो गया है। परेश ने कहा, 'सर, मैं ये फिल्म कर रहा हूं,' तो मैं हैरान रह गया। फिर उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा आपके लिए सम्मान ही महसूस किया है। मैंने आपके साथ 26 फिल्में की हैं और मुझे इस फिल्म से हटने का अफसोस है। उस समय कुछ व्यक्तिगत कारण थे।'
हेरा फेरी 3 की शूटिंग अगले साल अंत तक शुरू होगी। इस लिहाज से इसकी रिलीज की तारीख 2027 में रखी जा सकती है।
बता दें, हेरा फेरी 3 का लोग काफी दिनों से इंतजार कर रहे हैं। मई के महीने में परेश रावल ने पहले इसे छोड़ने का ऐलान किया था। इस खबर से फैंस को निराशा हुई, लेकिन हाल ही में परेश रावल ने हेरा फेरी 3 का विवाद खत्म करते हुए फिल्म में वापसी का कन्फर्मेशन दे दिया है।