Mumbai Rain – बारिश से हाल-बेहाल

सोमवार तड़के मुंबई में भारी बारिश हुई, जिससे शहर का बड़ा हिस्सा भीग गया और कई इलाकों में जलभराव हो गया। मुंबई में भारी बारिश के चलते वेस्टर्न एक्सप्रेसवे पर भयंकर जाम लग गया. लोग घंटों फंसे रहे. ऑफिस जाने वाले को परेशान हुई.

मुंबई में बीती रात (15 जून) से लगातार हो रही है. रात 2 बजे से सुबह 5 बजे के बीच दक्षिण मुंबई और पश्चिमी उपनगरों में भारी बारिश हुई, जिसके कारण मौसम विभाग ने दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया।
Photo Credit - Times Now

Photo Credit – Times Now

सफ़र में हो रही दिक्कतें

यातायात पुलिस की ओर से हालात सुधारने के प्रयास जारी हैं, लेकिन भारी बारिश के बीच ट्रैफिक का बहाल होना बड़ी चुनौती बन गया है. लोग समय पर दफ्तर या जरूरी कामों के लिए नहीं पहुंच पा रहे हैं. विले पार्ले से मलाड का सामान्यतः आधे घंटे में तय होने वाला सफर इस जाम की वजह से दो से ढाई घंटे में पूरा हो रहा है.

महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में भारी बारिश ने बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं. लगातार बारिश के चलते नदियां खतरे के निशान को पार कर चुकी हैं, जिससे कई घरों और दुकानों में पानी घुस गया है. इससे स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है. पानी का बहाव लगातार बढ़ रहा है, जिससे प्रशासन ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया है. स्थानीय प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाते हुए राहत और बचाव टीमों को तैनात किया है ताकि किसी बड़ी घटना को टाला जा सके.
जून महीने की बारिश

मौसम विभाग के अनुसार जून में सामान्य तौर शहर में 542 MM और उपनगर में 537 MM बारिश होनी चाहिए। जून के 15 दिन बीत गए हैं और शहर में सामान्य बारिश के कोटे का 161 MM (30%) और उपनगर में 118.6 MM(22%) बारिश हो चुकी है।

Leave a Comment