Shefali Jariwala Passed Away

अभिनेत्री और रियलिटी शो स्टार शेफाली जरीवाला का 42 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. शेफाली को शुक्रवार देर रात 27 और 28 जून के बीच अचानक कार्डियक अरेस्ट हुआ। शेफाली की अचानक मौत से उनका परिवार टूट गया है, पति और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। शेफाली के फैंस को अभी भी उनकी मौत की खबर पर यकीन ही नहीं हो रहा है।

रिपोर्ट्स की मानें तो शेफाली को कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसके बाद उनके पति और एक्टर पराग त्यागी उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर गए थे. लेकिन अस्पताल पहुंचने तक शेफाली का निधन हो चुका था. डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था. 

म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ में अपने काम के लिए मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके अचानक निधन की खबर से मनोरंजन जगत सदमे में है. परिवार, दोस्त और फैंस शोक व्यक्त कर रहे हैं. एक्ट्रेस के पति भी काफी टूट चुके हैं. अभिनेत्री के यूं चले जाने से उनकी एक इच्छा अधूरी रह गई.

शेफाली ज़रीवाला बच्चा गोद लेना चाहती थी

शेफाली जरीवाला का एक सपना था, जो अब हमेशा के लिए अधूरा रह गया. उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा कि “यह कुछ ऐसा है, जो मेरे अंदर सालों से विकसित हो रहा है.” शेफाली ने आगे बताया कि वह 10-12 साल की उम्र से ही मां बनना और बच्चा गोद लेना चाहती थी. वह खास तौर पर एक बच्ची को गोद लेना चाहती थी और शैफाली के अपने माता-पिता के साथ जैसा रिश्ता है, वैसा ही रिश्ता शेयर करना चाहती थी.

शेफाली की बिल्डिंग के चौकीदार के अनुसार

शेफाली की बिल्डिंग के वॉचमैन ने बताया- मैंने शेफाली जी को नहीं देखा था, उनकी गाड़ी जब गई थी, तब मैंने सिर्फ गेट खोला था करीब 10 बजे. मुझे बाकी कुछ पता नहीं है. मुझे रात को 1 बजे पता चला था कि शेफाली जी का निधन हो गया है. वो एक अच्छी इंसान थीं. मैंने उन्हें 2 दिन पहले देखा था.

कब होगा अंतिम संस्कार

रिपोर्ट के मुताबिक, शेफाली जरीवाला का अंतिम संस्कार 28 जून 2025 को किया जाएगा. दिवंगत एक्ट्रेस शेफाली का अंतिम संस्कार ओशिवारा श्मशान घाट पर होगा, जहां पर बिग बॉस 13 विनर सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार किया गया था.

Leave a Comment