स्टाफ़ कमीशन कमीशन (एसएससी) की ओर से एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2025 आज यानी 17 जून को जारी किया गया है। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा।
एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन 4 से 25 फरवरी को सार्वजनिक रूप से निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। केवल लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही शारीरिक परीक्षा के लिए पात्र होंगे।
एसएससी जीडी कांस्टेबल वैकेंसी
1. बीएसएफ - 16371 रिक्तियां
2. सीआईएसएफ - 16571 रिक्तियां
3. सीआरपीएफ - 14359 रिक्तियां
4. एसएसबी - 902 रिक्तियां
5. आईटीबीपी - 3468 रिक्तियां
6. एआर - 1865 रिक्तियां
7. एसएसएफ - 132 रिक्तियां
8. एनसीबी - 22 रिक्तियां
एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम 2025 की जांच करने के लिए अनुसरण करने के चरण
1. आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं
2. होम पेज पर रिजल्ट टैब पर क्लिक करें
3. अब SSC GD Constable Result 2025 लिंक पर क्लिक करें
4. अब एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2025 पीडीएफ प्रारूप में स्क्रीन पर खुल जाएगा
5. अब अभ्यर्थी अपना रोल नंबर यहां देख सकते हैं और पीडीएफ फाइल भी डाउनलोड कर सकते हैं